रहस्य ! इस रहस्यमयी कुँए में से अपनेआप आती है रौशनी | Well of Light
[nextpage title=”1″ ]
Mysterious Well of Light – Portugal, Hindi
अपने कई प्रकार के कुओं के बारे में सुना होगा जो अपने आप में अजीब तथा रहस्यमयी होंगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसे रहस्य से पूर्ण कुएं के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमे से रौशनी आती हैं कुछ लोग से रौशनी का कुआँ कहते है तो कुछ इसे तंत्र मंत्र तथा जादू टोने वाला कुआँ भी बोलते हैं, आइयें जानते हैं इसके बारे में:
दुनिया में ऐसी कई जगह मौजूद है जो अपने आप में रहस्यमयी नजर आती है। यहां तक विज्ञान भी इन घटनाओं का कोई निश्चित कारण नहीं जान पाए है। ऐसी ही एक जगह पुर्तगाल के सिन्तारा के समीप स्थित हैं, यहां पर एक रहस्यमयी कुआं है जिसकी खासियत यह है की इस कुएं की जमीन के अंदर से रोशनी निकलती है और बाहर की ओर आती है।
आज भी बना हुआ है एक रहस्य
हैरानी की बात यह है कि इस कुएं के अंदर प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में रोशनी कहां से आती है यह रहस्य है। इस रहस्य को आज तक कोई नहीं सुलझा पाया है। दूर-दूर से लोग इसे देखने आते हैं और इसके इस अद्भुत रहस्य को देख हैरान हो जाते हैं।
माना जाता है विशिंग वैल
दरअसल इस कुएं को विशिंग वेल माना जाता है। लोग इसमें सिक्का डालकर मन्नत मांगते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से उनकी इच्छाएं पूरी होती है। हालांकि, जो भी पर्यटक यहां घूमने आते हैं, उनके बीच हमेशा यह सवाल उठता है कि कुएं के अंदर से आने वाली रोशनी कहां से आती है, लेकिन आज तक यह रहस्य अनसुलझा है।
जुड़े हुए हैं कई रहस्य
इस कुएं की गहराई लगभग चार मंजिला इमारत के बराबर है, जो जमीन के अंदर जाते हुए संकरी होती जाती है। लेडीरिनथिक ग्रोटा नाम का यह कुआं दिखने में उल्टे टॉवर की तरह है। इस कुएं के पास ही एक अन्य छोटा कुआं है। दोनों कुएं सुरंगो के द्वारा एक दूसरे से जुड़े हुए है। यह कुआं क्यूंटा डा रिगालेरिया के पास स्तिथ है। क्यूंटा डा रिगालेरिया, यूनेस्को द्वारा संरक्षित वर्ल्ड हेरिटेज साइट है।
दिक्षा संस्कारों के लिए हुआ निर्माण
इस कुएं का निर्माण पानी को संगृहीत करने के उद्देशय से नहीं किया गया था। इसके बजाय इन रहस्यमयी टॉवर नुमा कुओं का प्रयोग गोपनीय दीक्षा संस्कारों के लिए किया जाता था।
इन्हें भी पढ़े:
बरमूडा ट्रायंगल, जहाँ दुनिया की महाशक्ति ने खोये अपने 5 लड़ाकू विमान
भारत के यह 10 हाईवे माने जाते है सबसे ज्यादा डरावने भुतिया रोड
जानिये रहस्मयी जीवन यापन करने वाले नागा साधुओ के बारे में
दुनिया के सबसे रहस्मयी लोग जिनका आज तक नहीं मिला कोई सुराग
ये है दुनिया की बेहद डरावनी और रहस्मयी जगहे जहाँ जाना खतरे से खाली नही है
ये है दुनिया के सबसे डरावने चर्च, कहीं लाल तो कहीं काले कपड़ो में घुमती है भूतनी
जानिये क्या है इस 130 साल पुरानी डेडबॉडी की रहस्मयी कहानी
यह है सैकड़ो साल पुरानी रहस्यमयी ममीज जो आज खराब नहीं हुई
लेटेस्ट अपडेट व लगातार नयी जानकारियों के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करे, आपका एक-एक लाइक व शेयर हमारे लिए बहुमूल्य है | अगर आपके पास इससे जुडी और कोई जानकारी है तो हमे publish.gyanpanti@gmail.com पर मेल कर सकते है |
Thanks!
(All image procured by Google images)
[/nextpage]