क्या आप जानते है कुम्भ में शामिल 13 नागा साधू अखाड़ों के बारे में
13 Naga Sadhu Akhada Names in Kumbh Mela, Hindi
अभी पूरे भारत में चारों तरफ कुंभ के मेले की लहर दौड़ रही है। कुंभ की आस्था पूरे भारत को ही नहीं बल्कि दुनिया को सम्मोहित कर देती है। देश-दुनिया से लाखों की संख्या में लोग यहां आते हैं। इस बार 22 अप्रेल से 21 मई तक दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला सिंहस्थ महाकुंभ आयोजित हुआ था।
इस मेले की खासियत यहां आने वाले विभिन्न अखाड़ों के साधु-संत होते हैं। मुख्य तौर पर 13 अखाड़े मान्यता प्राप्त हैं। इनमें से 7 शैव, 3 वैष्णव व 3 उदासीन अखाड़े हैं। ऊपर से देखने पर ये अखाड़े एक जैसे लगते हैं, लेकिन इनकी परंपरा, पूजा पद्धति आदि अलग-अलग है। आज हम आपको बता रहे हैं इन अखाड़ों से जुड़ी कुछ ऐसी रोचक बातें जो शायद आप नहीं जानते होंगे।
1. जूना अखाड़ा
यह सबसे पुराना अखाड़ा है। इसीलिए इसे जूना (पुराना) नाम दिया गया है। वर्तमान में सबसे ज्यादा महामंडलेश्वर (275) इसी अखाड़े के है। इनमें विदेशी व महिला महामंडलेश्वर भी शामिल है। यह सबसे प्रमुख अखाड़ा माना जाता है।
2. अटल अखाड़ा
इस अखाडे में सिर्फ ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य को दीक्षा दी जाती है। अन्य वर्गों को इस अखाड़े में शामिल नहीं किया जाता।
3. आवहन अखाड़ा
अन्य अखाड़ों में महिला साध्वियों को भी दीक्षा दी जाती है, लेकिन आवाहन में महिला साध्वियों की कोई परम्परा नहीं है। यानी के इस अखाड़े में सिर्फ साधु होते हैं।
कृपया अगले पेज पर क्लिक करे–>>